कृषि विभाग के निर्देशानुसार जिले में संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में कृषि विभाग एवं आत्मा के मैदानी अमले द्वारा किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, हरी खाद के उपयोग एवं मिट्टी की उर्वराशक्ति बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई।
कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुरूप उर्वरकों का प्रयोग करने से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है तथा फसल उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
कृषि विभाग एवं आत्मा योजना के अधिकारियों तथा मैदानी अमले ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण करने की अपील की। किसानों को दीर्घकालीन कृषि उत्पादकता बनाए रखने के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व से भी अवगत कराया गया।
कृषि विभाग के अनुसार खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत 30 जून तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम स्तर पर किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों को वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों का लाभ मिल सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026