सदर अस्पताल , चाईबासा के बीएसएनएल ऑफिस साईड के गेट को बंद कर दिए जाने से हो रही असुविधाओं पर संज्ञान लेते हुए जनहित में प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने उपायुक्त चंदन कुमार से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा था। जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए जांच के बाद गेट खोलने का आदेश दे दिया है।