दतिया: पंडोखर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पंडोखर से किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त
Datia, Datia | May 12, 2026 दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को मंगलवार दोपहर 02 बजे पुलिस की संयुक्त टीम ने पंडोखर गाँव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई भांडेर एसडीओपी कार्यालय और पंडोखर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।