कर्वी: चित्रकूट मानिकपुर श्मशान घाट पर लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग, अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने शनिवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वाल्मीकि नगर श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हेतु लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद लकड़ी की कमी से परिजनों को अंतिम संस्कार में परेशानी उठानी पड़ रही है।