गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी रबर डैम की सफाई के लिए डाउनस्ट्रीम में छोड़ा गया दूषित पानी: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर
गयाजी में विष्णुपद स्थित फल्गु नदी पर बने रबर डैम को लेकर जिला प्रशासन की पहल पर आज 3 अप्रैल शुक्रवार की शाम 8:30 बजे की देर शाम रबर डैम का पानी डाउनस्ट्रीम उत्तर दिशा की ओर छोड़ा गया। डैम से पानी छोड़े जाने को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने लोगों से सतर्क रहने और घाटों से दूर रहने की अपील की।