डिंडौरी: मंत्रालय या दलालों का अड्डा, डिंडौरी विधायक ने बीजेपी को घेरते मारा तंज, वीडियो किया वायरल
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मोहन यादव सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति पर तंज करते हुए एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो शनिवार दोपहर 1:30 सोशल मीडिया में वायरल करते हुए कहा कि मंत्रालय है या दलालों का अड्डा जहां मंत्रियों के बंगलो तक ट्रांसफर की खुली मंडी सजी है नसों के लिए 5 लाख एसडीओ के लिए 15 लाख फिक्स है।