मंडला: 2 मार्च से बस स्टैंड में नहीं दिखेंगी बसें, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
Mandla, Mandla | Feb 27, 2026 प्रदेश सरकार नई परिवहन नीति लागू करने जा रही है जिसको लेकर शुक्रवार को पांच बजे जिले के बस संचालकों ने भी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जिले के बस ऑपरेटर्स संघ के द्वारा विरोध किया जा रहा है। दो मार्च की रात्रि से बसो का संचालन बंद कर ऑपरेटर्स हड़ताल पर चले जाएंगे। बसो का संचालन नहीं होने से जिले से बाहर कमाने गए मजदूर परेशान होंगे।