हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद में भ्रष्टाचार की जांच के लिए विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री को खून से लिखा पत्र
शासकीय महाविद्यालय हरसूद में भ्रष्टाचार की जांच करने हेतु सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरसूद नगर मंत्री पवन गुर्जर ने बताया कि करीब 8 माह पूर्व महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं जांच करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था।