मुंबई में आसमानी आफत: मूसलाधार बारिश के चलते सड़क किनारे खड़ा टेंपो पलटा, जनजीवन प्रभावित।
मुंबई में जारी भारी बारिश के बीच भांडुप वेस्ट से एक डराने वाली घटना सामने आई है। यहाँ लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे किनारे खड़ा एक टेंपो और एक विशाल पेड़ गहरे गड्ढे में समा गए।