चूरू: पहलगाम नरसंहार को लेकर गढ़ चौराहा पर पाकिस्तान के झंडे लगे पुतले को फूंककर किया गया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
Churu, Churu | Apr 26, 2025 चूरू शहर के गढ़ चौराहा पर शनिवार को हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के झंडे लगे पुतले को जलाया गया। लोगों में इतना आक्रोश था कि पाकिस्तान का झंडा लगा पुतला जैसे ही चौराहे पर लाया गया लोगों ने उसे पैरों से कुचलना शुरू कर दिया। इससे पहले गढ़ चौराहे पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।