सादुलशहर: 8TKW में गोवंश के पिछले पैर पर धारदार हथियार से किया गया वार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
8TKW में गोवंश के पिछले पैर पर धारदार हथियार से वार किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र पूनिया ने थाने में हाजिर होकर बताया कि मनप्रीत और हरपाल के द्वारा गांव में घूमने वाले गोवंश के पिछले पैर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे गोवश जख्मी हो गया है।