सादुलशहर: सादुलशहर पुलिस ने 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सादुलशहर पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि मुखबर की सूचना पर वार्ड नंबर 21 में कार्रवाई करते हुए जगदीश और कुलदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 5 ग्राम चिट्टा बामद किया गया है ।आरोपियों से बाइक भी जप्त की गई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।