सादुलशहर: मूर्ति कॉलेज के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
सादुलशहर के मूर्ति कॉलेज के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसका पुत्र बाइक पर जा रहा था कि इसी दौरान कुत्ते के सामने आ जाने से ये दुर्घटना हुई।