गुन्नौर: कस्बा बबराला में सटोरियों पर कार्रवाई के विरोध में महिलाओं ने थाने पर किया हंगामा
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में सट्टे का धंधा जोर-जोर से चल रहा है। कार्यवाही के लिए एक मकान पर पहुंची पुलिस विवादों में घिर गई। मकान पर कार्यवाही के विरोध में परिवार की महिलाओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। बबराला थाना पुलिस को कस्बे में खुलेआम सट्टा होने की सूचना मिली थी। तो पुलिस टीम ने एक मकान में दबिश दे दी।