पटेरा: पटेरा से बांदकपुर के लिए भव्य कावड़ यात्रा का शुभारंभ,हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
Patera, Damoh | Aug 16, 2026 पटेरा नगर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मां शीतला माता मंदिर से जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के लिए आज रविवार सुबह 8 बजे करीब भव्य कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ,यात्रा में पटेरा नगर सहित ग्रामीण अंचलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए,छोटे-छोटे बच्चों से लेकर माताएं-बहनें और बुजुर्ग तक उत्साह के साथ कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए।