महरौनी: पठा के प्लांट में चोरी की घटना के दौरान चोरों द्वारा गार्डों पर की गई फायरिंग के संबंध में एएसपी ने दी जानकारी
एएसपी कालू सिंह ने शनिवार शाम करीबन 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पठा विजयपुरा स्थित सोलर पावर प्लांट में शुक्रवार रात्रि के समय कुछ चोरों द्वारा कॉपर वायर की चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। वहीं चोरों द्वारा गार्डों के ऊपर फायरिंग की गई थी। उक्त मामले में गिरफ्तार किए गए दो चोरों के पास एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।