कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्य, टॉवर लाइन एवं अन्य संबंधित कार्यों को अगस्त माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कार्यों में तेजी लाने के साथ ही निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं से जल्द राहत मिल सके।
#Kondagaon #केशकाल #विद्युतउपकेंद्र #विकास #DistrictKondagaon