कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने धनोरा क्षेत्र के सीमावर्ती एवं दूरस्थ गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने तोड़ासी से गददाड़, बिंझे से चिखलाडीह तथा कलेपाल से पराली तक निर्माणाधीन सड़क मार्गों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इन दूरस्थ एवं सीमावर्ती गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान होने के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
#Kondagaon #PMGSY #RoadConnectivity #ग्रामीणविकास #सड़कनिर्माण विकास Connectivity