भानपुरा: बाबुल्दा में ऐतिहासिक ढंग से मनाई गई जलझूलनी ढोल ग्यारस
भानपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम बाबुल्दा में जलझूलनी ढोल ग्यारस का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम के लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों से भगवान के विमानों को आकर्षक रूप से सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।