बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में प्रशासक बनाए गए प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Jul 20, 2026 बिजनौर कलेक्ट्रेट में आज प्रधान संघ के बैनर तले सैकड़ो प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। सोमवार सुबह 11:00 बजे प्रधानों ने कहा कि उन्हें प्रशासक तो बना दिया गया लेकिन गांव में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। कोई भी अधिकारी प्रशासक की जिम्मेदारी समझाने और विकास कार्य में हिस्सेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है।