टीकमगढ़: ₹20 हजार की मांग, ₹5 हजार लेते रंगे हाथों ट्रैप, जग्गा चौराहे से वनरक्षक पर लोकायुक्त का शिकंजा
टीकमगढ़ में वन विभाग के वनरक्षक अरुण अहिरवार को लोकायुक्त पुलिस ने ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। शिकायत लकड़ी व्यापारी की थी, जिसमें पहले ₹20 हजार की मांग और बाद में ₹10 हजार में सौदा तय हुआ था। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है।