बदायूं: MP MLA कोर्ट ने बिल्सी विधानसभा के BJP विधायक समेत 15 लोगों पर जमीन हड़पने और दुष्कर्म में FIR के आदेश दिए
Budaun, Budaun | Dec 12, 2024 जमीन हड़पने और महिला से सामूहिक दुष्कर्म समेत कई आरोपों में एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा के बिल्सी विधायक समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि इन्होंने अपने भाइयों और अन्य लोगों के साथ गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया है। साथ ही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।