बदायूं: स्वरूपपुर गांव में पालतू कुत्ते को मारने-पीटने के विवाद में पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 12, 2024 बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव में पालतू कुत्ते को मारने पीटने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक सुरेश पुत्र महेंद्र पाल निवासी स्वरूपपुर थाना उघैती क्षेत्र का रहने वाला है। उघैती थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।