बदायूं: इस्लामिया इण्टर कालेज के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 12, 2024 बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अधेड़ देवीदास पुत्र तोड़ीराम निवासी सम्राट अशोक नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। अधेड़ टलने जा रहा था तभी टक्कर लगने से घायल हुआ।