बदायूं: किसान सहकारी शेखूपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना ना लेने पर किसानों ने चीनी मिल के गेट पर किया हंगामा
Budaun, Budaun | Dec 12, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के दि किसान सहकारी शेखूपुर चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। गन्ने में कमी बताकर गन्ने को वापस कर दिया जाता है। जिससे किसान को प्राइवेट चीनी मिलों में गन्ना आधे-पौने दामों पर बेचना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि चीनी मिल के जनरल मैनेजर किसानों के साथ बदसलूकी करते है। जिसको लेकर किसान परेशान है।