कटोरिया: बाघमारी गांव के शिवालय में मूर्ति स्थापना के लिए कलश शोभायात्रा और अनुष्ठान शुरू
Katoria, Banka | Feb 13, 2026 बड़वासनी पंचायत के बाघमारी गांव स्थित शिवालय में मां पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय की मूर्ति स्थापना के लिए शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें 251 कन्या एवं महिलाएं सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया।