बीरपुर: हामोडीह में गेहूं फसल की क्षति के मामले में बीरपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बीरपुर थाना क्षेत्र के हामोडीह निवासी गेहूं फसल की क्षति के आरोपी राम जपो यादव को पुलिस ने उसके रिश्तेदार के यहां छापेमारी कर चक्का सहलोरी से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी इनके ऊपर मारपीट सहित विभिन्न मामले की प्राथमिकी दर्ज हैं। उस मामले में भी इसकी गिरफ्तारी हुई है।