बीरपुर: भवानंदपुर व डीह पर पंचायत में जन सुराज यूथ क्लबों के बीच अभियान किट का हुआ वितरण, 219 लोगों ने ली जन सुराज की सदस्यता
जन सुराज की परिकल्पना बिहार की हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगी। इस कार्यक्रम के तहत जन सुराज टीम द्वारा बीरपुर प्रखंड में मुहिम चला कर लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जन सुराज टीम के बीरपुर प्रखंड के संयोजक गुलशन सिंह राणा द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर कुल 219 लोगों को जोड़ा गया है।