बीरपुर: शिवनगर में घर की चारदीवारी तोड़ने से मना किया तो मारपीट कर दंपति को किया जख्मी ,चार पर प्राथमिकी दर्ज
बीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर में घर की चारदीवारी तोड़ने से मना करने पर दंपति को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर पड़ोसी राजेंद्र सहनी सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।