घाटमपुर: एस आर पब्लिक स्कूल में इंग्लिश मीडियम विंग का शुभारंभ
पतारा स्थित एस आर पब्लिक स्कूल में सोमवार दोपहर 1 बजे इंग्लिश मीडियम विंग का शुभारंभ किया गया।इस नई पहल का उद्देश्य क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा का विस्तार करना है।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान थे।