अजमेर: अजमेर में क्रिकेट सट्टे पर पुलिस ने की कार्रवाई, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ajmer, Ajmer | Apr 19, 2026 कृष्णगंज थाना पुलिस ने जनाना रोड स्थित एक फ्लैट में कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें चार आरोपी चुरू और एक उत्तरप्रदेश का निवासी है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं।