उन्नाव: मीतखेड़ा की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए बनाई राखियां, उन्नाव डीएम घनश्याम मीना को सौंपी
Unnao, Unnao | Aug 18, 2026 उन्नाव में आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर उन्नाव के मीतखेड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्राओं ने देश की सीमा पर तैनात जवानों के लिए अनूठी पहल की। छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर राखियां तैयार कीं और उन्हें जवानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्नाव जिलाधिकारी को सौंपा।