सिहोरा: पुराने बस स्टैंड में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चाकू और रॉड से हमला, मामला दर्ज
सिहोरा थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चाकू एवं राड से हमला कर एक दूसरे को घायल कर दिया गया। दोनों को सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर एक युवक की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। हासिल जानकारी के मुताबिक हर्षित शुक्ला को जतिन कुशवाहा नामक लड़के ने राड से हमला कर दिया।