इंदौर: इंदौर में 7 साल की बालिका के दुष्कर्म मामले में दोषी को मृत्युदंड, हीरा नगर थाना क्षेत्र की फरवरी 2024 की घटना
Indore, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर जिले के हीरा नगर थाना क्षेत्र में 7 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी मंगल पंवार को न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। यह इस वर्ष का पहला मृत्युदंड का मामला है। अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत तिहरे मृत्युदंड की सजा सुनाई, साथ ही उसे धारा 363 और 366 के तहत 3 और 5 साल का सश्रम कारावास भी दिया