इंदौर: बाणगंगा क्षेत्र में थार गाड़ी में पुलिस ने की तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने कहा कर रहे हैं पता लगाने का प्रयास
Indore, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर के बाणगंगा इलाके के अरविंदो अस्पताल के बाहर ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर एक्का के साथ मारपीट और अपहरण किए जाने के मामले में एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें आरोपियों से जब्त की गई थार गाड़ी में कुछ पुलिसकर्मी तोड़फोड करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बाणगंगा थाने के ब्रिज के ऊपर से किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।