इंदौर: इंदौर में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट एक बड़ी चुनौती, सिंहस्थ से पहले काम पूरा करने का प्रयास जारी
Indore, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर नगर निगम के समक्ष सिंहस्थ पूर्व रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट एक बड़ी चुनौती बन गया है।तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद अब तक न तो नदी किनारों से अतिक्रमण हटाया जा सका है और न ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अपेक्षित गति मिल पाई है।फिलहाल पूरी योजना कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रही है, जिससे प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।