छतरपुर: छतरपुर नगर पंचायत में 68.81% मतदान हुआ, शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न
छतरपुर नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों के लिए निर्धारित 24 मतदान केंद्रों पर सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। पूरे दिन मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो शाम तक जारी रही। शाम 5 बजे निर्धारित समय के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाता कतार में खड़े दिखाई दिए।