आरवीटीके शिव उपखण्ड की बैठक आयोजित
नियम विरूद्ध कर्मचारियों के तबादले का जताया विरोध, नए कर्मचारियों का किया स्वागत
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के उपखण्ड शिव की बैठक उपखण्ड अध्यक्ष जेठमालसिंह राजपूरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई एवं नए कर्मचारियों का स्वागत किया गया।
उपखण्ड अध्यक्ष जेठमालसिंह राजपूरोहित ने बताया कि आरवीटीकेए संगठन सदैवे तकनीकी कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दो को निगम प्रबंधन के समक्ष उठाता हैं एवं उनका समाधान कराता हैं। राजपूरोहित ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान एकता से संभव हैं। कर्मचारी अगर एकजुट हैं तो हर चुनौती का सामना किया जा सकता हैं। उन्होने बताया कि बैठक में कनिष्ठ अभियंता द्वारा नियम विरूद्ध दो कर्मचारियों का तबादला करने की समस्या कर्मचारियों द्वारा अवगत कराई गई। इस पर सहायक अभियंता शिव को सभी कर्मचारियों ने लिखित में उक्त आदेश निरस्त करने की मांग की। इस पर सहायक अभियंता शिव द्वारा तुरंत उक्त आदेश निरस्त किए गए। बैठक में उपखण्ड अध्यक्ष बाबूलाल सैन ने कर्मचारियों को संगठन के प्रति वफादार रहने एवं एक आवाज में एकजुट होने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि गलत के खिलाफ बोलना जरूरी हैं। उन्होने नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हे संगठन की रीति-नीति से अगवत कराया गया, साथ ही निगम में कार्य के दौरान पूर्ण नियमो की पालना एवं सुरक्षा के साथ कार्य करने का आव्हान किया। बैठक में चेतनराम जोगल मीर मोहम्मद, मूलसिंह,मूलाराम जाखड़, चुन्नीलाल चौधरी, राजेन्द्र वैष्णव, रिंकु कुमार मीना, जितेन्द्र वैष्णव, अमरसिंह, तेजाराम बालवा, शंकर सेजू, रवि कुमार, नन्दलाल मीना, दीपक कुमार व नवनियुक्त कर्मचारी नरपतसिंह एवं लक्ष्मण उपस्थित रहे।
Barmer, Barmer | Aug 25, 2026