बारां: पीलिया गांव में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Baran, Baran | Apr 23, 2025 सदर थाना क्षेत्र के पीलिया गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते एक विवाहिता ने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया परिजन इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि पीलिया गांव निवासी निशा पत्नी योगेश गोस्वामी ने फांसी का फंदा लगा लिया जिसकी मौत हो गई।