करकेली: बेहर्दे गांव में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, थाना नौरोजाबाद में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज
Karkeli, Umaria | Aug 13, 2026 बेहर्दे गांव की फरियादी महिला जयंत्री साहू ने अपने पति और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए मारपीट के आरोप लगाते हुए थाना नौरोजाबाद मे रिपोर्ट की है।जिस पर पुलिस ने मामले मे आरोपी सुखचरण साहू पिता दद्दू साहू एवं दद्दू साहू दोनो निवासी ग्राम बेहर्दे के विरुद्ध धारा 85 BNS एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3,4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।