चित्तौड़गढ़: भदेसर क्षेत्र में 4 साल की मासूम के साथ हुई जबरदस्ती, बच्चेदानी निकालनी पड़ी, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कैद
8 साल पहले के पोक्सो के मामले में पोक्सो कोर्ट संख्या दो की पीठासीन अधिकारी शहनाज परवीन ने आरोपी नाबालिग को 20 साल की कठोर कर आवास के साथ 140000 रुपए का जुर्माना सुनाया. मामला भदेसर क्षेत्र का है, 6 मार्च की रात 4 साल की मासूम पीड़िता अचानक लापता हो गई. उसकी मां ढोल बजाने गई थी और घर लौटी तो अपनी बच्ची को लापता पाया. दूसरे दिन बालिका गंभीर हालत में मिली.