चित्तौड़गढ़: आजोलिया का खेड़ा में फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए युवक को जहरीले जंतु ने काटा, अस्पताल लाते समय थम गई साँसे
गंगरार थाना क्षेत्र में जहरीले जंतु के काटने से एक युवक की मौत हो गई. वह मंगलवार शाम फसल की रखवाली के लिए अपने खेत पर गया था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा तो उसका भाई खेत पर गया जहां अपने भाई को मूर्छित हालत में देखकर उसके होश उड़ गए. उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर आए लेकिन बीच रास्ते ही उसकी सांसे थम गई.