पलिया: विधायक रोमी साहनी ने बेसहारा उर्मिला देवी को दिया आर्थिक सहयोग, परिजनों को बंधाया ढांढस
लखीमपुर खीरी जिले के ग्रामसभा सुआबोझ के देवीपुर में स्वर्गीय गुरुसरन के निधन की खबर पाकर विधायक रोमी साहनी सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे उनके घर पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय गुरशरण की पत्नी उर्मिला देवी की स्थिति को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया।