गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीषण गर्मी के चलते सोमवार से गया सिविल कोर्ट में सुबह 7:30 बजे से लगेगी अदालत
गया जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए गया सिविल कोर्ट 6 अप्रैल से 27 जून तक अदालत मॉर्निंग शिफ्ट में चलेगी। कोर्ट का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे दिन तक निर्धारित है।रविवार की सुबह 10 बजे जिला एवं न्यायधीश ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।बताया कि गर्मी को देखते हुए कोर्ट का समय मॉर्निंग किया गया है।