ऊंचाहार: नाजेपुर सरायंभान गाँव के पास वैन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सूची खरौली मार्ग पर नाजेपुर सरायंभान गाँव के पास बाइक व वैन के बीच आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई, घटना में बाइक सवार उमेन्द्र व जयसिंह निवासी बड़ा पुरवा मजरे खरौली सड़क पर गिरकर घायल हो गये,वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।