बक्सर: बक्सर में बिहार आत्मा कर्मचारी संघ के बीटीएम व एटीएम ने मांगों के लिए काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश
Buxar, Buxar | Aug 30, 2025 बक्सर स्थित संयुक्त कृषि भवन में बिहार आत्मा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जिले के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। संघ के विशेष सलाहकार सह बीटीएम विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर सरकार की समक्ष जा रहे हैं। मानदेय में वृद्धि एवं समानता हो।