खगड़िया: कचहरी रोड में बाइक के ठोकर से कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के कचहरी रोड में शुक्रवार के दिन बाइक के ठोकर से कलेक्ट्रेट के कर्मचारी अरुण कुमार राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर का उपचार चल रहा है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि वह कलेक्टर से अपने घर मथुरापुर आ रहा था इसी दौरान बाइक में ठोकर मार दिया जिसे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।