खगड़िया: गुलाब नगर में शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती माता की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, नम आंखों से दी गई विदाई
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को भी जगह जगह माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर के गुलाब नगर में धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में माता के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान महिलाओं में नम आंखों से माता को विदाई दी। मौके पर महिलाओं ने विदाई गीत गाकर माता को याद किया।