खगड़िया: किसान मोर्चा के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष दिया गया धरना, पीएम एवं सीएम का किया गया पुतला दहन
देश बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया।इस दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं पीएम मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।