कायमगंज: हरसिंहपुरगोवा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में 40 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास श्याम नगर बाग से आरोपी हरिश्चंद्र उर्फ़ पक्का को पकड़ लिया है। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जगतपुरा का निवासी है।यह 40 साल से फरार चल रहा था। हरसिंहपुर गोवा में तत्कालीन सहायक रेलवे मास्टर कृपा स्वरूप सक्सेना द्वारा GRP फर्रुखाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।कि बंधक बनाकर लूटपाट की है